back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Liquor Policy Case: अरव‍िंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Delhi Liquor Policy Case: ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है। ईडी के करीब 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो ईडी टीम यहां सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहीं है। आज ही दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दी गई थी। और इस वक्त ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है। ईडी के करीब 6 से 8 अधिकारी सीएम केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं। केजरीवाल के घर के बाहर डीसीपी नार्थ भी अपनी फोर्स के साथ मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो ईडी टीम यहां सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। केंद्रीय जांच एजेंसी दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ को लेकर केजरीवाल को अब तक नौ समन भेज चुकी है, लेकिन केजरीवाल एक बार भी पेश नहीं हुए थे।

ED ने केजरीवाल को अभी तक नौ समन भेजा

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED अभी तक नौ समन भेज चुकी है। ईडी ने नौवें समन में अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा था। इसको लेकर केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें यहां से राहत नहीं मिली थी। हाई कोर्ट ने केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी वॉन्ड्रिंग मामले में दंडात्मक कार्रवाई से कोई संरक्षण देने से मना कर दिया था।

नॉर्थ जिला के डीसीपी केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद

केजरीवाल के घर के बाहर नॉर्थ जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा भी मौजूद हैं। उनके साथ कई एसीपी रैंक के अधिकारी अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस के तरफ से भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

मामला क्या है?

ईडी ने दावा किया है कि आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है। इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP नेता संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में लिया गया हैं। हालांकि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति को बाद में रद्द भी कर दिया गया था। आपको बता दें कि ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...