केजरीवाल की रिमांड का आज आखिरी दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, PM हाउस समेत इन जगहों पर कड़ी सुरक्षा

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की संभावना को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगा दिया गया है।
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwalraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। आज सीएम केजरीवाल की रिमांड का आखिरी दिन है। उन्हें आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया जायेगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली और कोर्ट परिसर के आसआस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। इन जगहों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की संभावना को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगा दिया गया है।

आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेशी होनी है, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के ACP और SHO को सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन करने वालों को तुरंत हिरासत में लिया जायेगा। वहीं नई दिल्ली की सीमा को जाने वाले सभी रास्तो में वाहनों को गहन चेकिंग के बाद ही आगे बढ़ने दिया जायेगा। सीएम केजरीवाल की कोर्ट में पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस सर्तक है। दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट, BJP हेडक्वॉर्टर, LG हाउस, पीएम हाउस, HM हाउस और बीजेपी अध्यक्ष के घर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसबलों की तैनाती बढ़ा दी है।

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 1000 के करीब स्टाफ को सुरक्षा में लगाया गया है

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके कारण भाजपा मुख्यालय और ITO के आस पास की जगहों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। दिल्ली पुलिस को आज फिर से आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन करने की खबर मिली है। जिसको ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 1000 के करीब स्टाफ को सुरक्षा में लगाया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in