back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल ने किया SC का रुख: याचिका में मेडिकल टेस्ट का हवाला देकर की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग

केजरीवाल ने याचिका में कहा है कि उन्हें PET-CT स्कैन और अन्य मेडिकल टेस्ट करवाने हैं। आतिशी बोलीं कि केजरीवाल का वजन 7 किलो घटा। कहा, अचानक किसी का वजन कम होना चिंता का विषय ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सुप्री कोर्ट से गुजारिश की है कि उनकी अंतरिम जमानत को 7 दिन के लिए बढ़ाया जाए। बता दें कि फिलहाल के लिए अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। यह जमानत उन्हें चुनावी कैंपेन के मद्देनजर रख कर दी गई है। जिसके बाद उन्हें खुद को 2 जून को सरेंडर करना होगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उन्हें कुछ मेडिकल टेस्ट करवाने है जिसके लिए उन्होंने अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने के लिए कोर्ट का रुख किया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम में दी अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें PET-CT स्कैन और कुछ अन्य मेडिकल टेस्ट करवाने हैं।

क्या कहना है पार्टी?

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे है, जिनको देखकर लग रहा है कि उन्हें किडनी संबंधी कोई समस्या है। पार्टी का कैंसर का भी अंदेशा है। ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में कैंपेन करने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी। लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी 25 मई को दिल्ली में भी चुनाव हुए है। जिनको मद्देनजर रखते हुए उन्हें जमानत दी गई थी लेकिन कुछ शर्तों के साथ, साथ ही 2 जून को सरेंडर करने का भी आदेश दिया गया था।

ईडी की न्यायिक हिरासत में घटा केजरीवाल का वजन-आतिशी

बिजनेस टुडे की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी नेता, आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही आतिशी बोलीं कि जब केजरीवाल ईडी की न्यायिक हिरासत में थे तो उनका वजन 7 किलो घट गया था। उन्होंने कहा कि अचानक किसी का वजन कम होना चिंता का विषय है। हिरासत से बाहर आने और मेडिकल निगरानी में रहने के बावजूद भी उनके वजन में कोई बदलाव नहीं आया।

डॉक्टरो की सलाह पर ही करवा रहे है केजरीवाल टेस्ट

आतिशी ने मीडिया को बताया कि अरविंद केजरीवाल के मेडिकल टेस्ट से पता चला है कि उनका कीटोन लेवल हाई चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाई कीटोन लेवल के साथ अचानक से वजन का कम होना भी कई गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। इसमें कैंसर के साथ किडनी को नुकसान होना भी शामिल है। आतिशी ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर ही केजरीवाल ने पूरे शरीर का PET स्कैन और अन्य टेस्ट करवाने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत और मांगी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...