back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए दिल्ली पहुंची कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

'India' Alliance Maharally: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

नई दिल्ली, (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया।

मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

इस मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि जैसी घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई थी दिल्ली में भी वैसा ही कुछ हुआ है, मैं सुनीता केजरीवाल से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी।

केजरीवाल से साथ पूरा झारखंड रहेगा- कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। केजरीवाल से साथ पूरा झारखंड रहेगा। मैं कांग्रेस की संसदीय कमेटी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मिलने जा रही हूं। मैं रविवार को इंडिया गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में भी मौजूद रहूंगी।

इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी राज्यों से विपक्षी दलों के नेताओं की उपस्थिति

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित सभी राज्यों से विपक्षी दलों के नेताओं की उपस्थिति होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आ गई तारीख! चालान निपटाने का सुनहरा मौका: जानिए दिल्ली में कब, कहां और किस दिन लगेगी नेशनल लोक अदालत और कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके वाहन पर ट्रैफिक चालान लंबित हैं और आप कोर्ट के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵