back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JP Nadda ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही बनेगा विकसित देश

Namo Navamatdata Sammelan: केवल मोदी जैसा महान नेता ही इस लक्ष्य को साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही एक विकसित देश बनेगा।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सक्षम भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ का निर्माण करने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है। केवल मोदी जैसा महान नेता ही इस लक्ष्य को साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जल्द ही एक विकसित देश बनेगा।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुरुवार को पार्टी मुख्यालय विस्तार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नमो नवमतदाता सम्मेलन काे संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामजन्मभूमि पर निर्मित मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।

हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनके रहेंगे

इस मौके पर लगभग 5,800 स्थानों से बड़ी संख्या में डिजिटल माध्यम से जुड़े नवमतदाताओं का स्वागत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस सपने को साकार करने का सामर्थ्य दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है। इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनके रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की है। देश को सक्षम, आत्मनिर्भर, विकसित बनाने का कार्य युवा उमंग, उत्साह के माध्यम से पूरा होगा। नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित करने का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि 30 सालों से लंबित यह विधेयक प्रधानमंत्री ने तीन दिन में पारित किया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित कई नेता मौजूद थे।

नमो मतदाता अभियान के तहत एक करोड़ युवा वोटरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने नमो मतदाता अभियान के तहत एक करोड़ युवा वोटरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है । 25 जनवरी को भाजपा करीब 5800 जगहों पर नमो नव मतदाता कार्यक्रम कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...