back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: अब बढ़ रही चांद को छूने की तमन्ना, स्टार्टअप को भा रही चंद्रयान की सफलता, चार से बढ़कर अब 150

अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या साल 2014 में चार से बढ़कर अब 150 हो गई।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता से चंद्रयान-3 मिशन को सक्षम बनाया और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए बजट आवंटन बढ़ाया। जिसके परिणामस्वरूप अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या साल 2014 में चार से बढ़कर अब 150 हो गई है। उन्होंने कहा कि साल 1990 के दशक से इसरो द्वारा लॉन्च किए गए 424 विदेशी उपग्रहों में से 90 प्रतिशत से अधिक पिछले नौ वर्षों में लॉन्च किए गए हैं।

बुधवार को राज्यसभा में “चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग द्वारा चिह्नित भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा” विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए जितेन्द्र सिंह ने कहा कि “हमारे चंद्रयान पर हमें सिर्फ 600 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जबकि उसी दौरान रूस द्वारा 16 हजार करोड़ रुपये से तैयार चंद्र मिशन सफल नहीं हुआ।

भारत के वैज्ञानिक समुदाय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को लागत प्रभावी अंतरिक्ष मिशन की अवधारणा दी है। हमारे आदित्य मिशन पर हमें लगभग 380 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से 174 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए हैं। इन 174 मिलियन डॉलर में से 157 मिलियन डॉलर पिछले नौ वर्षों में ही कमाए गए हैं। पिछले 30 वर्षों या उससे भी अधिक वर्षों में अब तक लॉन्च किए गए यूरोपीय उपग्रहों में से, उत्पन्न कुल राजस्व 256 मिलियन यूरो हैं। पिछले नौ वर्षों में 223 मिलियन यूरो, लगभग 90 प्रतिशत कमाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...