back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जया बच्चन के बयान पर संसद मे घमासान,कंगना ने किया पलटवार,जया बच्चन के बयान ने bjp के रवि किशन को किया हैरान

जया बच्चन के बयान पर संसद मे घमासान,कंगना ने किया पलटवार,जया बच्चन के बयान ने bjp के रवि किशन को किया हैरान

जया बच्चन के बयान पर संसद मे घमासान,कंगना ने किया पलटवार,जया बच्चन के बयान ने bjp के रवि किशन को किया हैरान

बॉलिवुड के कथित ड्रग्‍स कनेक्‍शन का मामला संसद में खूब गूंज रहा है। सोमवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद रवि किशन ने इसपर बयान दिया था। मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्‍चन ने बॉलिवुड को ड्रग्‍स से जोड़ने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने इसे ‘फिल्‍म इंडस्‍ट्री को बदनाम करने की साजिश’ करार देते हुए बिना नाम लिए ऐक्‍ट्रेस कंगना रनौत और रवि किशन पर निशाना साधा। शून्‍यकाल में नोटिस देकर जया बच्‍चन ने जो कुछ कहा, उसपर तीखी प्रतिक्रयाओं का दौर शुरू हो गया है। कंगना से लेकर बीजेपी की तरफ से भी जया बच्‍चन पर पलटवार किया गया है।

जया बच्‍चन ने क्‍या कहा जो इतना विवाद हो रहा

सदन में बोलते हुए जया ने कहा, ‘जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं।’ उन्‍होंने कहा कि सरकार को मनोरंजन इंडस्‍ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्‍योंकि इंडस्‍ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है। सपा सांसद ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बेहद अहम है कि सरकार इस इंडस्‍ट्री का साथ दे, सिर्फ इसलिए उसकी हत्‍या नहीं करे क्‍योंकि कुछ लोग (बुरे) हैं। आप पूरी इंडस्‍ट्री की इमेज खराब नहीं कर सकते।” उन्‍होंने कहा, “मैं कल बेहद शर्मिंदा हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्‍य ने, जो कि इंडस्‍ट्री से ही हैं, इंडस्‍ट्री के खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।”

कंगना की तरफ से फौरन आया जवाब

जया का बयान वायरल होते ही कंगना रनौत की नजर उसपर पड़ी। सांसद ने कंगना का नाम नहीं लिया था, मगर इशारा साफ उन्‍हीं की तरफ था। कंगना ने एक ट्वीट में बॉलिवुड को गटर करार दिया था। जया के बयान पर कंगना ने ट्वीट किया है, “जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता। क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलीइंग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

इथियोपियाई के ज्वालामुखी की राख भारत पहुंची, दिल्ली-राजस्थान में असर, उड़ानें ठप, DGCA ने की एडवाइजरी जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद उठा विशाल राख का गुबार सोमवार रात करीब...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵