back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: जयराम रमेश ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच नहीं हो पा रहा संवाद

Delhi News: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार से बातचीत नहीं हो पाई है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार से बातचीत नहीं हो पाई है। वह व्यस्त थे।

उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जा रहे हैं

रमेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार में उपजे राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि विपक्षी गठबंधन (आईएनडीआईए) मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की शुरुआत करने में नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जा रहे हैं।

कांग्रेस ने पार्टी नेता भूपेश बघेल को बिहार भेजा है

रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा और बिहार में उपजे राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी नेता भूपेश बघेल को बिहार भेजा है। वह मामले को समझेंगे। रमेश ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिहार में नई मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। इस मामले पर भी बघेल की नजर होगी। वह आज शाम तक बिहार पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा है। पार्टी नेता हर स्तर पर संवाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ हमारी अच्छी बातचीत चल रही है। जल्द ही हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है

रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची है। इस यात्रा को समुचित सहयोग और सुरक्षा देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। उनसे यात्रा में शामिल होने के लिए भी अनुरोध किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...