back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत 14 महीने में तीस अंतरिक्ष मिशन करेगा लॉन्च, जानिए खासियत

इसरो ने अगले 14 महीना के लिए 30 अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की योजना बनाई है। इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों इकाइयों को शामिल किया गया है। इसमें 7 प्रक्षेपण न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के द्वारा किए जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत अंतरिक्ष की दुनिया में तेजी से कदम कदम बढ़ाने की तैयारी में नजर आ रहा है। वह समय अब दूर नहीं जब भारत की अंतरिक्ष एजेंसी अमेरिका ,रूस और चीन की स्पेस एजेंसी को पीछे कर दुनिया में अपना वर्चस्व कायम करेगा। भारतीय अंतरिक्ष नियामक इन स्पेस ने गुरुवार को बताया कि भारत अगले 14 महीने में 30 अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस इन स्पेस के अनुसार गगनयान मिशन से जुड़े साथ मिशन को लांच किया जाएगा। इसरो के नए रॉकेट स्मार्ट सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के साथ उद्योग संघ द्वारा तैयार वारहॉर्स भी लॉन्च होगा। जानकारी के अनुसार एसएसएलवी मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इसमें इसरो के दो पेलोड स्पेस रिक्शा और आईआईटीएम सैट को भी शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि इसरो ने पिछले साल चंद्रयान-3 को लॉन्च करके सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी।

मौसम पर रखेगी नजर इनसैट -3डीएस

इन – स्पेस के अनुसार योजना के तहत जीएसएलवी 14 की मदद से इन सैट 3 डीएस को लांच किया जाएगा। इससे मौसमी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। चेन्नई की अग्निकुल कॉसमॉस पहला 3D प्रिंटेड रॉकेट अग्निबाण को लॉन्च करेगी। इसी तरह अग्निबाण का उपग्रह ऑर्बिटल मिशन के लिए लॉन्च होगा। इसके बाद एयरोस्पेस स्वदेशी रॉकेट विक्रम 11 को लांच किया जाएगा।

कुल 6 मिशन पर होंगे काम

पीएसएलवी और जीएसएलवी के कुल 6 मिशनों पर काम किया जाएगा। भारत वर्ष 2024- 25 में पीएसएलवी और जीएसएलवी के तीन-तीन मिशन को लांच करेगा। यह सभी मिशन गगनयान प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। इसी तरह ध्रुव स्पेस ,स्पेस किड्स इंडिया आईआईटी मद्रास ,मणिपाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी समेत कई संस्थाओं के अंतरिक्ष मिशन को इस वित्त वर्ष में अंजाम दिया जाएगा। लंबित अंतरिक्ष मिशन भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में नए आयाम पर पहुंचने का काम करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष नियामक इन स्पेस गगनयान से जुड़े सात मिशन भेजेगा। तो वहीं एयरोस्पेस स्वदेशी रॉकेट विक्रम 11 भेजेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ISRO की 2026 में दमदार शुरुआत! PSLV-C62 से 16 सैटेलाइट लॉन्च, डिफेंस सैटेलाइट ‘अन्वेषा’ भी कक्षा में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2026 की दमदार शुरुआत करते हुए बड़ा इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...