back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘INDIA’ alliance: विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बैठक टली, नीतीश, अखिलेश, ममता ने शामिल होने से जताई थी असमर्थता

'INDIA' alliance: विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के घटक दलों की छह दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बड़ी बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बैठक आहूत की थी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के घटक दलों की छह दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बड़ी बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बैठक आहूत की थी। अब इसी तिथि पर एक छोटी बैठक कर आगामी बड़ी बैठक की तारीख तय की जाएगी।

बैठक के स्थगित होने पर कांग्रेस की ओर से नहीं आया कोई बयान

इस बैठक के स्थगित होने को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि घटक दलों के कई नेताओं के इस प्रस्तावित बैठक में शामिल नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद अब यह बैठक 06 दिसंबर के स्थान पर इस महीने के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अब 06 दिसंबर को दिल्ली में एक छोटी बैठक कर आगामी बड़ी बैठक की तारीख तय की जाएगी।

इन नेताओं ने इस बैठक में नहीं आने की जानकारी दी थी

सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस बैठक में नहीं आने की जानकारी दी थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समय का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी। ममता ने तो यहां तक कहा था कि उन्हें इस बैठक के बारे में कोई सूचना ही नहीं है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने चक्रवाती तूफान मिचौंग से प्रभावित राज्य के क्षेत्रों का दौरा करने के कारण बैठक के लिए दिल्ली पहुंचने में असमर्थता जताई थी।

चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार से गठबंधन में दरार के आसार

माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार से गठबंधन के घटक दलों के नेता नाराज हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि आईएनडीआईए को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है। इन तमाम मुद्दों को देखते हुए यह प्रस्तावित बैठक टाल दी गई है। वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने कहा है कि आईएनडीआईए में शामिल सांसदों की बैठक 06 दिसंबर को शाम 06 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में गठबंधन के घटक दलों के अध्यक्षों की बड़ी बैठक की तारीख तय की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...