back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘India’ Alliance Maharally: महारैली के लिए रामलीला मैदान तैयार, आज विपक्ष करेगा शक्ति प्रदर्शन

'India' Alliance Maharally: आम आदमी पार्टी के आह्वान पर आज 31 मार्च को ‘आईएनडीआईए’ की हो रही महारैली के लिए रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के आह्वान पर आज 31 मार्च को ‘आईएनडीआईए’ की हो रही महारैली के लिए रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार है। महारैली में पूरा विपक्षी गठबंधन ‘आईएनडीआईए’ तानाशाही के खिलाफ और देश का लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेगा।

महारैली में दर्जनों बड़े नेता होंगे शामिल

शनिवार को ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने रामलीला मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने बताया था कि रैली में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव और लेफ्ट समेत दर्जनों बड़े नेता शामिल होंगे।

संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका- राय

राय ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका है। अगर आज देश की जनता ने आवाज नहीं उठाई तो कल कोई भी अपनी आवाज नहीं उठा पाएगा। उन्होंने कहा, दिल्लीवालों से भाजपा ने पहले सुप्रीम कोर्ट से मिला अधिकार छीन लिया और अब उनका मुख्यमंत्री छीन लिया है।

ईडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को समन कब भेजेगी- गोपाल राय

आगे कैलाश गहलोत को समन भेजे जाने को लेकर गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों को समन भेजना अब रोज की बात हो गई है। लेकिन देश जानना चाहता है कि जिनके ऊपर केवल आरोप है और कोई सबूत नहीं है, उनको तो ईडी रोजाना समन भेज रही है। लेकिन जमानत पर बाहर जिस आरोपित सरथ चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर सारी गिरफ्तारियां हो रही है और समन भेजे जा रहे हैं, जिस भाजपा ने सरथ चंद्र रेड्डी से 60 करोड़ रुपये लिए, उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ईडी समन कब भेजेगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...