INDI Alliance: BJP-RLD की डील पक्की! इतने सीटों पर जयंत चौधरी लड़ेंगे चुनाव, SP-Congress को लगा बड़ा झटका

New Delhi: उत्तर प्रदेश में RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की NDA में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं। RLD और BJP अगर साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी तो इसका सीधा असर इंडिया गठबंधन पर पड़ेगा।
I.N.D.I.A Alliance
I.N.D.I.A AllianceRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) जल्द ही BJP के साथ मिलकर NDA मे शामिल हो जाएगी। आगमी लोकसभी चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सरता है। सूत्रों के अनुसार, RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अपने विधायकों के साथ गठबंधन में सीटों की चर्चा करने दिल्ली जाएंगे।

कांग्रेस और RLD में नहीं सुलझा सीट बंटवारा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD मजूबती से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) ने कांग्रेस से सीट बंटवारे की समस्या को सुलझाया था। बंगाल में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से किनारा किया और कांग्रेस के साथ सीटों से दरकिनारा करने के बाद कांग्रेस को अब यही डर उत्तर प्रदेश में भी सता रहा है। उत्तर प्रदेश में अगर RLD ने BJP का दामन थाम लिया तो इससे सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को होगा। प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले राहुल गांधी इस समय लोकसभी चुनाव से ज्यादा "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में व्यस्त हैं। इसी का फायदा BJP उठाती दिख रही है।

SP और RLD में बढ़ी तनातनी

सीट बंटवारे को लेकर SP और RLD में भी तनातनी हुई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर सीट पर SP और RLD में विवाद बढ़ गया था। SP ने RLD को कुल 7 सीटें देने का ऑफर दिया था लेकिन किस जगह से सीट देंगे इस बात का खुलासा अबतक नहीं हुआ है।

BJP ने RLD को ऑफर की 3 सीटें

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की समस्या का फायदा BJP हर हाल में उठाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, RLD ने BJP से कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर की सीटों की मांग की है। BJP और RLD में मथुरा और मुजफ्फरनगर सीट पर गर्मागर्मी चल रही है, यह समस्या सुलझते ही दोनों पार्टियां आधिकारिक तौर पर NDA में गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। BJP केवल 3 सीटें RLD को देना चाहती है। सूत्रों के अनुसार BJP केवल RLD को कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार है। इसके अलावा BJP की सरकार में RLD को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

RLD ने BJP से गठबंधन को बताया अफवाह

RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि BJP से कोई गठबंधन की बात नहीं हुई है, यह केवल एक अफवाह है। उन्होंने आगे कहा कि RLD हमेशा से ही BJP से लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं, उन पर गठबंधन की तरफ से RLD चुनाव लड़ेगा। इस बीच SP सांसद डिंपल यादव ने जयंत चौधरी का BJP के साथ गठबंधन को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि "जयंत चौधरी कभी BJP के साथ नहीं जाएंगे।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in