back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के मुखर्जी नगर में दिल दहला देने वाला कांड, मौसी ने 21 महीने के मासूम भांजे की हत्या की, जानिए क्यों?

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 21 महीने के मासूम की उसकी सगी मौसी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला डिप्रेशन और पारिवारिक तनाव से जूझ रही थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज 1 साल 9 महीने के मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सगी मौसी ने कर दी। आरोपी महिला अजरा पर आरोप है कि उसने अपने भांजे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर को सामने आई, जब बच्चे की मां उसे लेकर अपने मायके आई हुई थी।

डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया

जानकारी के मुताबिक, अजरा बच्चे को पास के पार्क में ले गई। वहां उसने उसे गोद में बैठाया और कथित तौर पर उसका गला दबा दिया। आसपास मौजूद लोगों को जब शक हुआ तो वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को छुड़ाकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला अचेत अवस्था में जमीन पर बैठी थी और बच्चा उसकी गोद में था।

डिप्रेशन से जूझ रही थी महिला

मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अजरा लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी और पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में थी। पुलिस उसके मेडिकल रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसका इलाज किस डॉक्टर से चल रहा था तथा डिप्रेशन की असली वजह क्या थी। घटना की सूचना खुद आरोपी के भाई, यानी बच्चे के मामा ने पुलिस को दी थी।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी महिला और उसका परिवार लंबे समय से इलाके में रह रहा था और किसी ने भी ऐसी घटना की कल्पना नहीं की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज और पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगी। यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी के गंभीर परिणामों को सामने लाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵