MP News: हनीमून पर जाना था गोवा पहुंच गए अयोध्या, पत्नी ने मांग लिया तलाक, कोर्ट पहुंचा मामला

New Delhi: भोपाल में एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पत्नी ने कहा कि उसका पति उसे गोवा बोलकर अयोध्या ले गया।
Divorce
Divorce Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजा भोज की नगरी भोपाल से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने फैमिली कोर्ट में अपने पति से अलग होने के लिए डिवोर्स की याचिका दी है। यूं तो आज के टाइम में डिवोर्स होना एक आम बात हो गई है। मगर यह मामला जरा हटके है। दरअसल हुआ ये कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति धोखे से उसे गोवा बोलकर अयोध्या ले गया। ये मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला?

रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के अनुसार अगस्त 2023 में इन दोनों की शादी परिवार की सहमति से हुई थी। महिला का पति भोपाल में एक IT कंपनी में इंजीनीयर है और तनख्वाह भी अच्छी है। शादी के बाद पत्नी ने अपने पति से हनीमून पर विदेश जाने की बात कही। पति ने ज्यादा खर्चे होने का कारण बताकर इस बात को टाल दिया और देश में ही घुमने का सुझाव दिया। पत्नी इस बात पर हामी भर दी और गोवा जाने की मांग की। पति ने इस बात का विरोध न करके पत्नी को गोवा घुमाने का वादा किया।

कैसे पहुंचे गोवा की जगह अयोध्या?

पत्नी ने पति पर आरोप लगाए हैं कि उसका पति उसको बिल्कुल समय नहीं देता है। शादी के बाद वह अपने माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताता है। गोवा का नाम लेकर उसका पति उसको अपनी मां के साथ अयोध्या ले गया। उस समय पत्नी शांति से अपने परिवार के साथ अयोध्या घुमकर आ गई। घर पहुंच कर जब उसने अपने पति से इस बात का जवाब मांगा तो पति ने कहा कि उनकी मां की कफी उम्र हो गई है, वह मंदिर घुमना चाहती है। इसलिए वे गोवा न जाकर अयोध्या गए। इस समय फैमिली कोर्ट में दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही है। दोनों को समझा बुझा कर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in