back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govt Jobs: दिल्ली में होमगार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; यहां देखें डिटेल

Delhi Home Guard Recruitment 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रो के लिए बड़ी खुशखबरी। दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली होम गार्ड महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर में खास:-

पदों का विवरण

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 10285 पदें की रिक्तियों को भरा जाना है। यह भर्ती 3 साल की अवधि के लिए स्वयंसेवी होमगार्ड के रुप में की जानी है। इसके बाद इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

इन तिथियों का रखें ध्यान

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभाग को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार के लिए आवेदन प्रकिया को 24 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। और इस भर्ती प्रक्रिया आवेदक 13 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके अलावा उन 10वीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है, जो भूतपूर्व सैनिक/पूर्व-सीएपीएफ कर्मी रह चुके हैं। इसके साथ कुछ शारीरिक योग्यता को भी रखा गया है जिसमें पुरुष आवेदकों के लिए मिनिमम हाईट 165 सेंटीमीटर, और महिला आवेदकों के लिए मिनिमम हाईट 152 सेंटीमीटर तय की गई है।

आयु सीमा

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा की बात करें तो इसमें आवेदकों की उम्र 25 वर्ष से कम या 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा मे छूट पर अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन शुल्क

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो इसमें ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये और सुविधा शुल्क का भुगतान करना होगा।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in के होम पेज पर जांए।

  • अब वहां पर दिख रहें ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद जनरेट हुए क्रेडेंशिल्य की मदद से लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

  • आगे के लिए भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।

चयन प्रक्रिया

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें अपको मुख्यतः दो चरण देखने को मिलने वाला है। जिसमें शारीरिक माप और पात्रता परीक्षा होगी। पात्रता परीक्षा का प्ररूप क्वालीफाइंग होगा। अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...