back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पर्यावरण मंत्री ने की समीक्षा बैठक

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज राज्य सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

नई दिल्ली, एजेंसी । दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज राज्य सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में डीपीसीसी ,पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के सम्बंधित प्रोफेसर और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद राय ने बताया कि रीयल-टाइम सोर्स अपोरशंमेंट स्टडी के डाटा पर विस्तृत चर्चा के लिए 15 मई को दिल्ली सचिवालय में ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी।

राय के अनुसार ‘सेव एनवायरनमेंट’ राउंड टेबल कांफ्रेस में सीएक्यूएम, सीपीसीबी, सफर, यूएनईपी , आईएमडी, सीएसई, टेरी, वर्ल्ड बैंक आदि के साथ साथ उत्तरप्रदेश , पंजाब , राजस्थान , हरियाणा राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन को दिल्ली के 13 हॉट स्पॉट के प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों का पता लगाने के लिए अलग अलग समय में लगाने का निर्देश दिया गया है।

समीक्षा बैठक के बारें में जानकारी देते हुए राय ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विंटर एक्शन प्लान के हिस्से के रूप में रियल टाइम सोर्स अपॉर्शन्मन्ट स्टडी को शामिल किया था। इसकी शुरुआत से दिल्ली में अब एक निश्चित समय पर प्रदूषण के वास्तविक कारणों का पता चल पा रहा है। ऐसा करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है। रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी से हर घंटे पता चल रहा है कि कहां, किस वजह से प्रदूषण है और अगले 3 दिन का घंटे के आधार पर फोरकास्ट का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रियल टाइम अपोरशंमेंट स्टडी की सुपरसाइट से प्रदूषण के सही समय और कारको की जानकारी मिलनी शुरू हुई है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दिल्ली के हॉटस्पॉट्स में प्रदूषण बढ़ाने वाले मुख्य कारकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए 5 मॉलिक्यूलर मार्कर भी लगाए गए है। फिलहाल यह नेटवर्क दिल्ली के द्वारका, जहांगीरपुरी, विवेक विहार , मुंडका और आनंद विहार में स्थापित किए गए है। साथ ही मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन को दिल्ली के 13 हॉट स्पॉट पर वास्तविक समय में प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाने के लिए वहाँ अलग अलग समय पर स्थापित करने के निर्देश जारी किये गए है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵