back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ED ने आप पार्टी को भी बनया आरोपी, कोर्ट में दर्ज की चार्जशीट

Delhi Liquor Scam: ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। ईडी पार्टी को भी आरोपी बना दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जाहां उनकी ही पार्टी से राज्यसभा सांसद स्‍वात‍ि माल‍ीवाल के साथ सीएम अवास में हुई बदसलूकी और मारपीट मामले ने तूल पकड़ा है। तो वहीं दुसरी तरफ आज ईडी ने दिल्ली सरकार में हुए कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। ईडी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में दायर सप्लीमेंट्री चार्टशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ अब उनकी पार्टी को भी आरोपी बना दिया है।

अंतरिम बेल पर है केजरीवाल

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम बेल दी है। न्यायालय ने इस दौरान केजरीवाल के सीएम ऑफिस और दिल्ली सचिवालय जाने पर भी रोक लगाई है। 2 जून को केजरीवाल को कोर्ट में सरेंडर करना है। इससे पहले ईडी की ओर से पेश होते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने गुरुवार (16 मई) को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ से कहा था कि हम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर करने का प्रस्ताव कर रहे हैं।

एसवी राजू का दवा जांच एजेंसी के पास है पर्याप्त सबूत

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दावा किया था कि जांच एजेंसी के पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसका इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव अभियान में किया था। चुकी जांच एजेंसी को केजरीवाल ने अपने फोन और अन्य उपकरणों का पासवर्ड देने से मना कर दिया था। तो जांच एजेंसी ने हवाला ऑपरेटरों के डिवाइश से चैट बरामद की कर ली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...