Ram Rahim Parole: राम रहीम को मिल रही पैरोल पर पैरोल! 29 दिन में दूसरी बार जेल से बाहर आया बाबा

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है।
Ram Rahim
Ram Rahim Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है। 29 दिन पहले ही राम रहीम पैरोल काट दोबारा जेल लौटे थे। लेकिन अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आ गए है। वहीं, आज आठवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। राम रहीम पर दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने और 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को दी गई पैरोल

गौरतलब है कि साल 2017 में राम रहीम पर साध्वी दुष्कर्म सहित कई आरोप लगे थे। जिसमें उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इस तरह पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। इस दौरान वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकलेगा। बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है।

राम रहीम को अभी तक 9 बार मिली पैरोल

आपको बता दें राम रहीम को अभी तक 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पहली बार इसको जेल जाने के एक साल बाद में 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल दी गई थी। इसके बाद 21 मई 2021 को लगभग सात महीने बाद ही दूसरी बार पैरोल मिली थी। फिर 7 फरवरी 2022 को तीसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी। उसके बाद राम रहीम सिंह को जून 2022 में चौथी बार पैरोल दी गई। अक्टूबर 2022 पांचवी बार और 21 जनवरी 2023 छठी बार डेरा राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद सातवीं बार राम रहीम को 20 जुलाई 2023 को पैरोल मिली और फिर 2023 में आठवीं बार नवंबर इसके साथ अब गुरमीत राम रहीम सिंह नौवीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आने वाला है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in