नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 3 मई के लिए सुबह 9 बजे से 2 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक में कुछ बदलावों के कारण 3 मई को कुछ रूट को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। आइए बताते हैं राष्ट्रीय राजधारी के किन-किन मार्गों को ट्रैफिक हो सकता है बाधित…
कौन से रोड और मार्ग पर जाने से बचें
-मेहरौली-बदरपुर रोड लाडो सराय से लेकर खानपुर तक।
-पूरा प्रेस एन्क्लेव।
-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग कोर्ट चौक से लेकर खानपुर तक।
-ओवोबिंदो मार्ग पीटीएस मालवीय नगर जंक्शन से लेकर टीबी अस्पताल तक।
-अनुव्रत मार्ग टीबी अस्पताल से लेकर अंधेरिया मोर तक।
-डीएम ऑफिस के अंदर सभी रोड।
क्या कहा है एडवाइजरी में
लोगों से गुजारिश की गई है कि बताए गए रास्तों का प्रयोग करने से बचें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का प्रयोग करें। खासतौर से मेट्रो का। इसके साथ ही कहीं निकले से पहले थोड़ा समय से जल्दी निकलें।
कब तक रहेगा मार्ग बंद
मई से नारायणा फ्लाईओवर जो धौला कुआं से मायापुरी तक लोगों के लिए बंद रहेगा। बंद करने का कारण कुछ जरूरी रिपेयर का काम बताया जा रहा है। यह रूट लोगों के लिए करीब 20 दिन तक बंद रहेगा।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





