back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Traffic Jam: सियासी जाम से दिल्ली परेशान, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, आप और बीजेपी आमने-सामने

AAP and Bjp Protests: दिल्ली में चल रहें आप के इस प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली सहित राजधानी के कई हिस्सा में भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों पर बैरीकेड लगा...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के कारण दिल्ली की सड़को पर संग्राम छिड़ा हुआ है। चुकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शुक्रवार (2 फरवरी) को शराब नीति मामले में ED के सामने पेश होना था। लेकिन वो ED के सामने पेश नहीं हो रहें बल्कि दिल्ली में पंजाब के CM के साथ पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

आईटीओ पंथ मार्ग का रास्ता बंद

दिल्ली में चल रहें आप के इस प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली सहित राजधानी के कई हिस्सा में भीषण जाम लग गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों पर बैरीकेड लगा कर रास्ता बंद किया हुआ है। इसके चलते वैकल्पिक मार्गो पर वाहनों को भीड़ बढ़ने से भीषण जाम लगने की समस्या सामने आई है। आईटीओ पंथ मार्ग का रास्ता बंद किया गया है, अन्य जुड़ने वाले रास्तों को भी अवरुद्ध किया गया है। इसके चलते पूरी मध्य दिल्ली जाम की जद में आ गई है।

डीएनडी पर भी भीषण जाम

इसके साथ डीएनडी पर भी भीषण जाम लगा हुआ है। रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। एसीपी ट्रैफिक साउथ वेस्ट ने बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए रिंग रोड में दो स्थानों पर पिकेट लगाई गई थी। जाम को देखते हुए दोनो पिकेट हटा ली गई हैं।

चंडीगढ़ चुनाव में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक- केजरीवाल

दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसे लेकर वह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आज प्रदर्शन कर रहे हैं। आप इसके खिलाफ आज सड़कों पर उतरी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। दिल्ली में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव में जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, मेयर चुनाव में इन्होंने (बीजेपी) वोटों की चोरी की है। तो आप समझों ये क्या कर सकते है। बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है। चंडीगढ़ का मेयर तो बहुत छोटा था। लोकसभा चुनाव में ये किस हद तक जा सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...