नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी ने आज स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट के मामले में अब दिल्ली पुलिस ने कार्यवाई शुरु कर दी है। दिल्ली पुलिस की टीम आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पुलिस घर के CCTV वीडियो को खंगालेगी।
मेडिकल रिपोर्ट में चोट लगने की हुई पुष्टि
केजरीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची है। लखनऊ में 16 मई को इंडिया अलायंस की बैठक हुई। जिसमें केजरीवाल और संजय सिंह के साथ निजी सचिव बिभव कुमार को भी लखनऊ एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया। इसके बाद मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को बिभव कुमार के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट की FIR दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, 16 मई की रात को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में मालीवाल की मेडिकल जांच हुई। जिसमें उनको शरीर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। हालांकि, केजरीवाल के आज मुंबई दौरे पर बिभव कुमार उनके साथ नजर नहीं आई।
आप और मालीवाल में टक्कर
आम आदमी पार्टी ने आज स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया दी। आप ने कहा कि स्वाति मालीवाल का सच सामने आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्वाति मालीवाल के वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि सच सामने आएगा।
कोर्ट में मालीवाल का बयान दर्ज
आप की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में आज स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि केजरीवाल अपने PA बिभव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





