Delhi: शादी से चंद घंटे पहले पिता ने दुल्हे को उतारा मौत के घाट, कैंची-चाकू से धारदार हमला करने के बाद फरार

New Delhi: दिल्ली में एक पिता ने अपने ही बेटे की शादी वाले दिन निर्मम हत्या कर दी। घटनास्थल पर युवक की लाश खून से लथपथ मिला।
Delhi Murder
Delhi Murder Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के देवली एक्सटेंशन स्थित राजू पार्क के पास शादी के घर में पिता ने अपने ही बेटे की शादी से चंद कुछ घंटे पहले हत्या कर दी। एक ओर जहां सभी लोग नांचने-गानें में मग्न थे। वहीं दूसरी ओर पिता ने अपने गुस्से की आग को बुझाने के लिए अपने ही बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

पिता ने अपने ही बेटे का क्यों उतारा मौत को घाट?

जागरण की खबर के अनुसार, मृतक की पहचान गौरव सिंघल के रुप में हुई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गौरव के पिता रंगलाल के साथ पिछले कुछ समय से दोनों में आपसी विवाद चल रहा था। गौरव की अपने पिता से किसी बात पर कहासुनी होने पर गौरव ने अपने पिता के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत बंद थी। इसी बात से नाराज गौरव के पिता रंगलाल ने शादी वाली रात को गौरव की हत्या को अंजाम दिया।

हत्या को कैसे दिया अंजाम?

रंगलाल अपने बेटे गौरव से बहुत परेशान था। शादी से कुछ घंटे पहले रंगलाल ने गौरव को दूसरे मकान में बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में पता चला कि गौरव पर 14 बार धारदार चाकू और कैंची से हमला किया गया है। सभी आरोपी मौके पर घटनास्थल से फरार हो गए थे। गौरव के घर पर उसे न पाकर रिश्तेदारों ने उसको ढुंढना शुरु कर दिया। जहां गौरव की हत्या हुई थी, वहां गौरव की लाश खून से लथपथ मिली। गौरव को मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से घर पर मातम छा गया है। गौरव की बारात 7 मार्च को दिल्ली के ककरौला गांव में जानी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in