back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Policy Scam: ED के समन पर केजरीवाल का जवाब, कहा- समन राजनीति से प्रेरित और अवैध

New Delhi: आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को आज पेश होने का समन जारी किया था।

नई दिल्ली, हि.स.। आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। ईडी ने केजरीवाल को आज पेश होने का समन जारी किया था। जिसे लेकर केजरीवाल ने जवाब दिया है। यह लगातार दूसरी बार है जब केजरीवाल ईडी के समन पर पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। वे विपश्यना केंद्र के लिए एक दिन पहले रवाना हो गए, जहां वे 30 दिसंबर तक रहेंगे।

मैं किसी भी कानूनी समन का जवाब देने को तैयार

सूत्रों ने आज दी जानकारी में बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष आज भी पेश होंगे। केजरीवाल ने ईडी के दूसरे समन का जवाब दिया है। जांच एजेंसी को भेजे जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी भी कानूनी समन का जवाब देने को तैयार हूं। उन्होंने जवाब में लिखा है, ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये समन राजनीति से प्रेरित और अवैध है।

ईडी को इस समन को वापस लेना चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शराब नीति घोटाला मामले में उन्हें जारी ईडी के दूसरे समन पर अपने जवाब में कहा है कि ईडी का यह समन भी जांच एजेंसी के जारी पिछले समन की तरह अवैध है। ईडी को इस समन को वापस लेना चाहिए, जो राजनीति से प्रेरित है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

आबकारी नीति घोटाला मामले में भेजा समन

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में समन भेज कर 21 दिसंबर को पेश होने और बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। ईडी का केजरीवाल को भेजा गया यह दूसरा समन था। एजेंसी ने इससे पहले 2 नवंबर को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। केजरीवाल उस वक्त भी यह आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए कि नोटिस “अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं” था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵