केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP आज करेगी PMO का घेराव, कहा- जेल से सरकार चलाएंगे CM, BJP ने मांगा इस्तीफा

New Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज केजरीवाल के निर्देश पर जेल से सरकार चलाने का ऐलान किया है। इस पर BJP ने उनके इस्तीफे की मांग की।
Arvind Kejriwal
Arvind KejriwalRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहकर ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल ने 26 मार्च को जेल से दूसरा आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इस आदेश को बताएंगे।

PMO का घेराव करेगी AAP

आम आदमी पार्टी ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास (PMO) का घेराव करने का आह्वान किया है। BJP ने भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए जवाबी विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

BJP ने की इस्तीफे की मांग

BJP ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जेल से सरकार चलाने के खिलाफ उनके इस्तीफे की मांग की है। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जांच एजेंसियों से उम्मीद करती है कि उसके खिलाफ कोई जांच न हो। यह बात समझ से परे है और कानून की सीमाओं से बाहर है। कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं है। भ्रष्टाचार जो भी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

6 दिन की ED रिमांड पर केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाला के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में 22 मार्च को पेश किया गया। जहां ED ने उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत को ED का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी एसवी राजू नेबताया कि शराब नीति इस तरह से बनाई गई थी। जिससे रिश्वत को बढ़ावा मिला। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने एहसान के बदले साउथ ग्रुप से 200 करोड़ की रिश्वत की मांग की। रिश्वत के बदले साउथ ग्रुप ने दिल्ली में शराब कारोबार का नियंत्रण हासिल कर लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in