back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Policy: केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 12 मार्च को पेशी की रखी शर्त, ED ने ठुकराई मांग

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इस बार उन्होंने ईडी को अपना जवाब भेजकर बताया है कि वह उसके सवालों के जवाब देने को तैयार हैं।

नई दिल्ली, हिं. स.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अब वह ईडी के सवालों के जवाब देने को तैयार हो गए हैं। केजरीवाल ने आज ईडी को अपना जवाब भेजकर बताया है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल ने इस बार भी पेशी से किया इंकार

ईडी ने आबाकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे केजरीवाल को 27 फरवरी को 8वां समन भेजकर 4 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। यह आठवीं बार है जब केजरीवाल ईडी के समन पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। केजरीवाल अब तक एक भी समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने हर बार इन समन को ‘अवैध’ करार दिया है। इससे पहले उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को भी पत्र लिखकर ये समन वापस लेने की मांग की थी। ईडी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने का कोई नियम नहीं है।

केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।

केजरीवाल ने सभी समनों का अवैध करार दिया

आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने ईडी के 22 फरवरी को भेजे गए सातवें नोटिस को भी दरकिनार करते हुए उसे कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर अदालत इस संबंध में आदेश देगी तो वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। गौरतलब है कि आबाकारी घोटाले में पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे जाने के बाद भी केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर इस बारे में ईडी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अदालत ने केजरीवाल को 16 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी ने आठवां समन जारी करते हुए इस तर्क को खारिज कर दिया था कि केजरीवाल को पेश होने के लिए भेजा गया नया नोटिस अनुचित है, क्योंकि मामला स्थानीय अदालत में विचाराधीन है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵