back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Policy: जानलेवा बनी शराब, 18 महीने में 16 गिरफ्तार; जानें अब तक कौन-कौन पहुंचा जेल

New Delhi: दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। 15 मार्च को BRS नेता के कविता को हैदराबाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में अबतक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नई दिल्ली, हि. स.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब घोटाला मामले में 21 मार्च की रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केजरीवाल को मिलाकर यह 16वीं गिरफ्तारी है। ED ने इस मामले में BRS नेता के कविता को हैदराबाद गिरफ्तार किया था।

हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी

केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली हाई कोर्ट से उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धनशोधन के पहलू की जांच के सिलसिले में किसी भी तरह की सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद हुई है। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी है। एक सप्ताह पहले ही 15 मार्च को ED ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता को हैदराबाद गिरफ्तार किया था। उन पर भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब चौथी हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी की गई है। इन नेताओं को PMLA के सेक्शन 3 और सेक्शन 4 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

2022 से शुरु हुई मामले में गिरफ्तारी

शराब घोटाला मामले में पहली गिरफ्तारी 2022 में हुई थी। तब ED ने समीर महेंद्रू को 28 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। महेंद्रू देश के बड़े शराब कारोबारी हैं। महेंद्रू पर आरोप है कि उसने खराब घोटाला के में दो भुगतान किए थे। इनमें से पहला दिल्ली के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा को 1 करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि दूसरा भुगतान गुरुग्राम स्थित कथित बिचौलिए अर्जुन पांडे को लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये दिए गए थे। एजेंसी का दावा है कि पांडे ने विजय नायर के कहने पर रुपयों की वसूली की थी।

अब तक किस-किस की हो चुकी गिरफ्तारी?

दिल्ली शराब घोटाला केस में अब तक समीर महेंद्रू, पी शरत चंद्र रेड्डी, बिनॉय बाबू, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है। ये गिरफ्तारियां 2022 में हुई हैं। इनके अलावा 2023 में ED ने गौतम मल्होत्रा, राजेश जोशी, राघव मगुंटा, अमन धाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। 2024 में अब तक केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵