Weather Update: ठंड में बरसा पानी, घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं ठप, यात्री परेशान

New Delhi: दिल्ली NCR में आज सुबह हल्की बारिश हुई लेकिन सुबह 7 बजे से मौसम में कोई बदलाव नहीं आया। आज सुबह से ही कोहरा और बढ़ गया है, इसी कारण विजिविलीट कम होने से यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
Weather Update
Weather UpdateSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली NCR में आज सुबह हल्की बूंदा बांदी हुई, इससे मौसम का हाल और खराब हो गया है। बारिश होने के बावजुद घने कोहरे से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। आज सुबह भी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह न्युनतम तापमान 7 डिग्री नापा गया। दिल्ली में सूरज की किरणें न के बराबर दिखी। अधिक कोहरा होने की वजह से लॉ विजिबिलिटी रही। इसका बुरी तहर प्रभाव यातायात सेवाओं पर पड़ा।

IMD ने जारी किया 'कोल्ड डे' अलर्ट

IMD के अनुसार, इस साल उत्तर भारत के हिमालय पहाड़ो वाले इलाकों में भीषण बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में लोगों को कड़कती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आमतौर पर मकर संक्रंति के पर्व के बाद मौसम में हल्की गर्माहट आती है। लेकिन इस साल मौसम ने अलग कपवट ली है। वेसर्टन डिस्टरबेंस के कारण पश्चिम की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के राज्यों में भीषण सर्दी का प्रकोप प्रकट कर दिया है। जिससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

IMD ने जारी किया बारिश का अनुमान

27 जनवरी तक उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, हरियाण, पंजाब, राजस्थान और बिहार में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने गणतंत्र दिवस पर बारिश होने की आशंका नहीं जताई है मगर ठंडे मौसम और घने कोहरे का अनुमान जताया है।

पूरे उत्तर भारत में ट्रेन-उड़ान सेवाएं ठप

दिल्ली आने-जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनें घने कोहरे के चलते 6-8 घंटे देरी से चल रही हैं। रेलवे अधइकारियों ने घने कोहरे का कारण बताया है। इसी तरह उड़ान सेवाएं भी बुरी तहर प्रभावित हो गई है। दिल्ली को छोड़कर बाकी राज्यों के एयरपोर्टों पर भी यात्री परेशान और बेहाल हैं। क्योंकि दिल्ली में 26 जनवरी तक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के चलते हवाई सेवाओं पर पाबंदी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in