back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया की पैरोल अर्जी पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में 5 फरवरी को होगी सुनवाई

New Delhi: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की अर्जी टाल दी है। इस मामले की अगला सुनवाई 5 फरवरी को होगी।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पैरोल अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को टाल दी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान ईडी ने सिसोदिया की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर करके ईडी को 5 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी।

बीमार पत्नी से मिलने के लिए मांगी पैरोल

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ईडी को अब आगे जवाब दाखिल करने के लिए और समय नहीं दिया जाएगा। इस मामले में सीबीआई ने जवाब दाखिल कर दिया है। अब 5 फरवरी को दोनों के जवाब पर सुनवाई होगी। सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए साप्ताहिक आधार पर दो दिन की कस्टडी पैरोल दिए जाने की अर्जी लगाई है।

सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से बीमार

सिसोदिया ने कोर्ट में अपनी नियमित जमानत याचिका भी दायर की है। सिसोदिया की पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। सिसोदिया की पत्नी को लेकर उन्हें कई बार अस्पताल में अचानक भर्ती भी करना पड़ा है। कोर्ट ने नवंबर, 2023 में सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने के लिए कुछ घंटों की इजाजत दी थी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया

सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। 25 नवंबर, 2022 को सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 15 दिसंबर, 2022 को पहली चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने आरोपितों कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मुत्थू गौतम और समीर महेंद्रू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए और 8 के तहत आरोप तय किए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵