back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडो-अमेरिकन चैंबर के विशेष सत्र में बोले राजनाथ सिंह, कहा- भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र

Delhi News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी नई दिल्ली में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशेष सत्र में कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के विशेष सत्र में कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। यदि आधुनिक लोकतंत्र के आधार पर बात की जाए तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जबकि अमेरिका सबसे पुराना। अब जब दो बड़े लोकतंत्र आपस में सहयोग करेंगे तो निश्चित रूप से यह लोकतांत्रिक विश्व व्यवस्था को और भी मजबूत बनाएगा।

सुरक्षा और समृद्धि के साझा उद्देश्यों को साकार करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं

राजनाथ सिंह ने विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में वह सारी चीजें मौजूद हैं, तथा उन सारी चीजों पर काम हो रहा है, जो हमारे संबंधों को समग्रता में और मजबूत बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका सहयोग में हमारे सुरक्षा और समृद्धि के साझा उद्देश्यों को साकार करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

हम ऐसा भारत बिल्कुल भी नहीं बनाना चाहते, जो दुनिया से अलग रहकर काम करे

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल अलगाव होने को नहीं, बल्कि भाईचारा को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि हमारी तो संस्कृति ही ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की है, जब हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है, तो हम दुनिया से अलग रहकर भला अपना विकास कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत पहल का उद्देश्य यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम वैश्विक व्यवस्था से ही कट जाए। सिंह ने कहा कि हम ऐसा भारत बिल्कुल भी नहीं बनाना चाहते, जो दुनिया से अलग रहकर काम करे।

हमारे आर्थिक संबंध दोनों देशों के लिए जीत का प्रस्ताव है

सिंह ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देश स्वतंत्र, खुला और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय आदेश के समर्थक हैं। इसके चलते हमारे रणनीतिक हित में काफी तालमेल है। इसके साथ ही हमारे आर्थिक संबंध दोनों देशों के लिए जीत का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विदेशी निवेश लाने तथा कुशल श्रम बल का लाभ उठाने के लिए हमने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और श्रम कानून में भी सुधार किए हैं।

भारत एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है

रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि मैं आधारभूत संरचना की बात करूं, तो हम भारत में अगली पीढ़ी की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पर भी काम कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क, रेलवे, जलमार्ग और बिजली जैसे इन्फ्रा सेक्टर के मामले में भी भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...