back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में DDA फ्लैट्स सस्ते! पार्किंग चार्ज हटने से 5-12 लाख रुपये तक की सीधी राहत

DDA ने फ्लैट की कुल कीमत में पार्किंग चार्ज हटाने का फैसला किया है जिससे खरीदारों को 5 से 12 लाख रुपये तक की बचत होगी। यह राहत MIG और HIG कैटेगरी के फ्लैट खरीदारों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबितहै।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी में घर खरीदने का सपना अब थोड़ा और सस्ता होने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी हाउसिंग स्कीम्स के तहत फ्लैट की कुल कीमत में अलग से पार्किंग चार्ज न जोड़ने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से फ्लैट खरीदारों को 5 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक की सीधी राहत मिल सकती है।

खरीदार से अलग से चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इसे प्रोजेक्ट की कुल लागत में शामिल कर दिया गया है।

अब दिल्ली विकास प्राधिकरण से फ्लैट खरीदते समय कवर्ड या अनकवर्ड पार्किंग स्पेस के लिए अलग से भुगतान नहीं करना होगा। पहले पार्किंग का खर्च फ्लैट की बेस कीमत से अलग जोड़ा जाता था, लेकिन अब इसे प्रोजेक्ट की कुल लागत में शामिल कर दिया गया है। यानी पार्किंग का खर्च प्लिंथ एरिया रेट (PAR) में समाहित रहेगा और खरीदार से अलग से चार्ज नहीं लिया जाएगा।

किन स्कीमों में मिलेगा फायदा?

यह राहत दिल्ली विकास प्राधिकरण की मौजूदा चार हाउसिंग स्कीम्स पर लागू होगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण कर्मयोगी आवास योजना 2025 (FCFS)

दिल्ली विकास प्राधिकरण टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2025 (ई-ऑक्शन)

दिल्ली विकास प्राधिकरण नागरिक आवास योजना 2026 (FCFS)

दिल्ली विकास प्राधिकरण टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 (FCFS)

इस फैसले का फायदा MIG और HIG कैटेगरी को

इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा MIG और HIG कैटेगरी के खरीदारों को होगा, जहां पार्किंग स्पेस का आकार बड़ा होता है और पहले इसकी लागत अलग से वसूली जाती थी।

कितनी कम होगी कीमत?

DDA(दिल्ली विकास प्राधिकरण) अधिकारियों के मुताबिक, कीमत में कटौती फ्लैट की कैटेगरी और पार्किंग स्पेस के साइज पर निर्भर करेगी। उदाहरण के तौर पर, कर्मयोगी आवास योजना के तहत 11 वर्गमीटर पार्किंग स्पेस वाले HIG फ्लैट्स की कीमत में करीब 10 लाख रुपये की कमी आ सकती है। वहीं MIG फ्लैट्स के दाम लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक घट सकते हैं। टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा स्कीम में यह राहत और ज्यादा हो सकती है।

पहले से भुगतान करने वालों को क्या मिलेगा?

जिन खरीदारों ने इन स्कीम्स के तहत पार्किंग चार्ज पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें राशि वापस की जाएगी या अगली किस्त में समायोजित की जाएगी।

घर खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत

DDA का यह फैसला दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे न सिर्फ कुल लागत घटेगी, बल्कि खरीदारों का भरोसा भी मजबूत होगा

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...