back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

75th Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर देश का शौर्य देखने उमड़ी लोगों की भीड़, यहां पढ़ें क्या होगा खास

75th Republic Day 2024: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इस बार के गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास। इस बार पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से होगी। गणतंत्र दिवस के दौरान आज कर्तव्य पथ पर परेड में भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में पहुंच रहें है।

ठंड और कोहरे के बावजूद लोगों का जोश

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन इन सबके बावजूद भी लोगों का जोश कम नहीं दिख रहा है। लोग सुबह-सुबह कर्तव्य पथ पर पहुंच गए हैं और बड़ी संख्या में यहां लोगों की मौजूदगी देखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेटों पर लोगों की भारी संख्या देखी जा सकती है। लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल

आज देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने स्पेशन डूडल बना कर इस जश्न को और बढ़ाया है। गूगल ने स्पेशन डूडल में 3 अलग-अलग स्क्रीन्स पर परेड नजर आ रही है। एक काला, एक सफेद टेलीविजन सेट है। एक रंगीन TV और एक मोबाइल फोन दिख रहा है। डूडल में गणतंत्र दिवस परेड का चित्रण किया हुआ है।

इस गणतंत्र दिवस क्या है खास:-

  • NCC की महिला कैडेट्स और NCC का बैंड भी बनेगा परेड का हिस्सा।

  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां करेंगी अपनी शक्ति का प्रदर्शन।

  • इस बार DRDO की झाकी होगी शामिल।

  • पहली बार, कैप्टन संध्या के नेतृत्व में होगा तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दल।

  • परिवहन विमान और 2 राफेल लड़ाकू विमानों का फ्लाईपास्ट भी होगा।

  • असिस्टेंट कमांडेंट चुनौती शर्मा के नेतृत्व में भारतीय नौसेना का दल मार्च पास्ट करेगी।

    अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...