back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: Congress ने चला नया दांव, आम लोगों के सुझावों से तैयार करेगी चुनावी मैनिफेस्टो

New Delhi: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र आम लोगों की राय से तैयार करेगी। देश का कोई भी नागरिक कांग्रेस को ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सुझाव दे सकता है।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणा पत्र आम लोगों की राय से तैयार करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र बनने जा रहा है। हम आम लोगों की राय लेकर घोषणा पत्र तैयार करेंगे। देश का कोई भी नागरिक हमें ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सुझाव दे सकता है।

सुझाव देने की प्रक्रिया

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि ‘आवाज भारत की’- एक पहल है कि लोगों के सुझावों के आधार पर कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोग अपने सुझाव [email protected] पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं और https://awaazbharatki.in के माध्यम से भी अपने सुझाव हम तक पहुंचा सकते हैं।

‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

कांग्रेस द्वारा पिछले महीने से चलाए जा रहे ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान अभी शुरु ही हुआ था कि एक फर्जी वेबसाइट ने कांग्रेस की मेहनत पर मेहनत पर पानी फेर दिया। राहुल गांधी की आगामी ‘भारत जाड़ो न्याय यात्रा’ से पहले एक विशेष पैम्फलेट जारी किया। पैम्फलेट में ‘डोनेट फॉर देश’ वेबसाइट के क्यूआर कोड और यूआरएल का भी उल्लेख किया गया था, सिवाय इसके कि दोनों गलत थे। आधिकारिक ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान का यूआरएल Donateinc.in है, लेकिन पैम्फलेट पर Donateinc.co.in छपा हुआ था और क्यूआर कोड में भी इसका इस्तेमाल किया गया था।

फर्जी वेबसाइट का कोई और उठा रहा फायदा

संयोग है या नहीं, Donateinc.co.in पर जो कि गलत पता है, एक वेबसाइट मौजूद है जिसने कांग्रेस की आधिकारिक और ‘सही’ क्राउडफंडिंग वेबसाइट से अधिकांश पाठ, चित्र और शैली की नकल की है। जाहिर तौर पर यह एक फर्जी वेबसाइट है जिसे जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को दान देने के इच्छुक लोगों को धोखा देने के लिए लक्षित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति पर्याप्त सतर्क नहीं है, तो वह सोचेगा कि पैसा कांग्रेस पार्टी को जा रहा है, लेकिन वास्तव में यह अज्ञात लोगों के पास जाता है। फर्जी वेबसाइट (इस रिपोर्ट के प्रकाशन के समय भी सक्रिय) केवल UPI ऐप्स के माध्यम से दान स्वीकार कर रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...