back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘न्याय का हक मिलने तक’, नारे के साथ कांग्रेस ने लॉन्च किया logo

Congress Bharat Jodo Yatra News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC मुख्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च किया। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार14 जनवरी से यात्रा शुरू हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस ने आज राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगों जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। शनिवार को संवाददातओं से खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।

AICC मुख्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC मुख्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो लॉन्च किया। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार14 जनवरी से यात्रा शुरू हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होकर देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लोगो को दो हिस्से में बनाया गया है जिसमें से एक पर लिखा है “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”, और दूसरे पर लिखा है “न्याय का हक मिलने तक”। इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो न्यान यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है।

लोगो को लॉन्च में खड़गे के साथ थे केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश

लोगो को लॉन्च करने के वक्त खड़गे के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता जयराम रमेश व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान खड़गे ने कहा कि यह यात्रा जनता को न्याय दिलाने व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

खड़गे ने पीएम मोदी पर सधा निशाना

खड़गे ने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत,अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ खड़गे ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि इस यात्रा के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। खड़गे ने कहा, ‘हमने संसद में बोलने और मुद्दे उठाने की कोशिश की। लेकिन सरकार ने हमें कोई मौका नहीं दिया। इस देश के इतिहास में पहली बार 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। वह (पीएम मोदी) कम से कम लोकसभा में आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर झांककर भी नहीं देखा।

15 राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करेंगे। यह यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी 100 लोकसभा सीटें से होकर महाराष्ट्र के मुंबई में यात्रा पूरी करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...