back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I. Alliance: पंजाब में भी कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, CM भगवंत मान का ऐलान- AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

New Delhi: इंडि गठबंधन में आज एक के बाद एक कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। ममता बनर्जी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी इंडि गठबंधन का आज काला दिन है। पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। उसके थोड़ी ही देर बाद आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोकसभा की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

CM अरविंद केजरीवाल ने नहीं दी प्रतिक्रिया

इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पंजाब में पहले से ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोक-झोंक होती रहती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कई बार जुबानी टकराव हुआ है।

बीजेपी को मिल सकता है इसका फायदा

कांग्रेस की ओर से अबतक इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोकसभा चुनाव से पहले इंडि गठबंधन में आई दरार से इसका सीधा फायदा बीजेपी को होगी। NDA के खातों में अधिक वोटों के जाने के आसार बढ़ गए हैं।

सीट बंटवारे का है मामला

इंडि गठबंधन में पिछले कई दिनों से बैठके होने के बाद भी सीट बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीट बंटवारे के मुद्दे को कांग्रेस को जल्द खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन हर बार कांग्रेस सीट बंटवारे के मुद्दे से भागती नजर आई है। इसी कारण ममता बनर्जी ने आज खुद इंडि गठबंधन से अलग होने की बात कही और अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्हीं के रास्ते पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत का दावा किया।

बिहार में भी इंडि गठबंधन टूटने का कगार पर

वहीं दूसरी ओर बिहार में समाजवादी और लोकनायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की खुशी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। देखा ये भी जा रहा है कि जेडीयू और आरजेडी में पिछले कई दिनों से तनाव चल रहे हैं। ऐसे में देखना ये है कि नीतीश कुमार किसका दामन थामते हैं। दोनों राजनीतिक दल इंडि गठबंधन का हिस्सा हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...