back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के लोग चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे हैं। एक ओर कोरोना की मार से लोग पस्त हैं तो दूसरी ओर डीजल, पेट्रोल व सरोई गैस के बढ़ते दामों से परेशान हैं। इस बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।

चौधरी ने कहा कि डीजल और रसोई गैस पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, अगर सरकारें चाहें तो आम लोगों को राहत मिल सकती है। चौधरी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराल किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल की नीतियों के कारण दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शतक से महज 0.49 पैसे दूर है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार चाहे तो डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर कम कर सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...