Campaign: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज से शुरू करेगी क्राउडफंडिंग कैंपेन ‘डोनेट फॉर देश’

New Delhi: कांग्रेस नेता अजय माकन ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस द्वारा शुरू किये जा रहे क्राउडफंडिंग कैंपेन के बारे में जानकारी दी। ‘डोनेट फॉर देश’ नाम के इस कैंपेन को आज से पूरे देश में शुरू करेगी।
Congress
CongressRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस द्वारा शुरू किये जा रहे क्राउडफंडिंग कैंपेन के बारे में जानकारी दी। ‘डोनेट फॉर देश’ नाम के इस कैंपेन को कांग्रेस आज से पूरे देश में शुरू करेगी। इस कैंपेन को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लॉन्च करेंगे।

डोनेट फॉर देश क्राउडफंडिंग कैंपेन

इस कैंपेन के तहत कांग्रेस ने देशवासियों से एक निर्धारित अंक की राशि कांग्रेस के खाते में जमा करने का अनुरोध किया है। आपको बता दे कांग्रेस को भारत में कुल 138 साल हो चुके हैं और इन्हीं अंकों को निर्धारित कर राशि बना कांग्रेस देशवासियों से खाते में राशि जमा करने की अपील कर रही है।

सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर कांग्रेस ने लिखा कि “कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हम देशवासियों से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।”

कांग्रेस ने लिखा...

हम Donate for Desh के नाम से एक क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं, जिसे 18 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस अध्यक्ष श्री

@kharge

लॉन्च करेंगे।

कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हम देशवासियों से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।

आप हमारी वेबसाइट http://donateinc.in. या http://inc.in. के जरिए पैसे डोनेट कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप हमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, RTGS, NEFT या QR कोड स्कैन करके भी डोनेट कर सकते हैं।

डोनेट करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।

: श्री

@ajaymaken

(कोषाध्यक्ष, कांग्रेस)

भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज 

कांग्रेस के “डोनेट फॉर देश” कैंपेन पर तंज कसा है, भाजपा के प्रवक्ता  पंकज चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा – कांग्रेस Donate for Desh के नाम से एक क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं, जिसे 18 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लॉन्च करेंगे। अरे भाई लूटने, वाले लोग दान भी माँग रहे हैं । भैय्या, दीदी, मम्मी और जीजा के पास इतना सारा भ्रष्टाचार का पैसा है और नहीं तो झारखण्ड वाले धीरज जी तो है उनसे ले लो। सब माल कांग्रेस का ही तो है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in