back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget Session: 31 जनवरी से हो रही संसद के बजट सत्र की शुरुआत,1 फरवरी को पेश होगा बजट; जानें कब तक चलेगा सेशन

Budget 2024: केद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने की तीथी का एलान कर दिया है। बजट 2024 को सरकार संसद में शुरू हो रहें 31 जनवरी के बजट सत्र में पेश कर सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने की तीथी का एलान कर दिया है। बजट 2024 को सरकार संसद में शुरू हो रहें 31 जनवरी के बजट सत्र में पेश कर सकती है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चल सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के बाद बजट सत्र की शुरुआत होगी।

चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी

एक फरवरी को पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह संसद का आखिरी सत्र होगा। सनद रहे कि 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

क्या होता है अंतरिम बजट?

आपको बात दें की देश में चुनावी साल में दो बार बजट पेश किया जाता है। पहला बजट चुनाव से पहले और दूसरा बजट चुनाव के बाद नई सरकार गठन होने के पश्चात पेश होता है। पहले वाले बजट को अंतरिम बजट और दूसरे वाले को आम बजट की संज्ञा दी जाती है। इससे पहले अंतरिम बजट साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पेश किया गया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵