back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस का रिंग छोड़ भाजपा के साथ हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

Vijender Singh Joins BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंच कर बीजेपी की सदस्यता ले ली है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू होने से पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

2019 के चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे विजेंद्र सिंह

इससे पहले चर्चा थी कि बॉक्सर विजेंद्र सिंह को कांग्रेस मथुरा हेमा मालिनी के सामने चुनावी मैदान में उतार सकती है। सिंह को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त उनके समने भाजपा के रमेश विधूड़ी ने चुनाव में जीत हासिल की थी।

कौन है विजेंद्र सिंह?

विजेंद्र सिंह का पूरा नाम विजेंद्र सिंह बेनीवाल है। यह हरियाणा के जाट समाज से आते है। विजेंद्र सिंह का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले के कालूवास नामक गांव में हुआ था। विजेंद्र के पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं और मां कृष्णा देवी गृहिणी हैं। विजेंद्र के बड़े भाई, मनोज भी बॉक्सर हैं। विजेंद्र ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कालूवास के एक स्कूल से पूरी की थी।

विजेंद्र सिंह के जरिए जाट समाज की साधना चाहती है भाजपा

गौरतलब है कि विजेंद्र सिंह का राजनीतिक करियर बेहद छोटा रहा है। सिंह साल 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया था। लेकिन यहां वो रमेश विधूड़ी के खिलाफ चुनाव हार गए थे। जिसके बाद राजनीति में उनकी सक्रियता कम हो गई थी, और दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- राजनीति को राम-राम। लेकिन इसके बाद भी विजेंद्र सिंह पार्टी से जुड़े रहे। चुकी बॉक्सर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। और इनका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सीटों पर खासा राजनीतिक प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में भाजपा के लगता है कि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके जरिए जाट समाज को साध जा सकता है। विजेंद्र सिंह हमेशा से राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखरता से बोलते आए हैं। हालांकि, अब विजेंद्र सिंह खुद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...