back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP VS AAP: केजरीवाल के विधायकों को प्रलोभन के झूठे आरोपों के खिलाफ आज FIR दर्ज कराएगी BJP

New Delhi: अरविंद केजरीवाल द्वारा BJP पर लगाए आरोपों का दिल्ली के BJP अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यवाई की मांग की है। आज वे इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराएंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधायकों को प्रलोभन के झूठे आरोप को लेकर BJP प्रदेश के नेता आज पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराएंगे और इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करेंगे। BJP ने अरविंद केजरीवाल के बयानों को झूठा करार दिया है।

भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सोमवार को दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा खो चुके हैं और भ्रष्टाचार में डूबे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन पूर्व अपने वक्तव्य में आरोप लगाया कि BJP उनके 7 विधायकों को पैसे के सहारे तोड़ने की कोशिश कर रही है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के झूठे आरोप को लेकर आज BJP का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंप कर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग करेगा।

BJP की मांग

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मांग की जाएगी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जो झूठा आरोप लगाया है, उसकी तह तक जाएं। BJP मांग करेगी की आम आदमी पार्टी के किन विधायकों से भाजपा की ओर से किसने संपर्क किया और क्या प्रलोभन दिया।

केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP के उपर आरोप लगाए जिसमें उन्होंने कहा कि BJP उनके 7 विधायकों को 25 करोड़ देकर खरीदना चाहती है। लेकिन उनके विधायकों के अंदर कट्टर ईमानदारी है, उन्होंने BJP के ऑफर को अस्वीकीर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि BJP उनके विधायकों को खरीद कर उनके खिलाफ विधायकों को शराब घोटाला मामले में फंसाकर सरकार गिराना चाहती है।

दिल्ली शराब घोटाला मामला

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के 3 नेता जेल में बंद हैं, उनमें शामिल हैं, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शामिल हैं। इन सब पर ED द्वारा दिल्ली के राउज ऐवन्यू में केस दर्ज है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...