
नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले लोक सभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने मिशन 2024 के तहत अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। नड्डा की इस नई टीम में पार्टी ने नए और पुराने चेहरों के साथ समन्वय बैठाने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नड्डा की नई टीम में वसुंधरा राजे, रमन सिंह सहित कुल 38 नेताओं को जगह मिली है।
सुरेंद्र सिंह नागर होंगे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अरुण सिंह और गोरखपुर के राधा मोहन दास अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
इनकी हुई छट्टी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के ऐलान के बाद आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को राष्ट्रीय टीम से हटाया गया। सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटा दिया गया है। और मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया। उनकी जगह उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष
रमन सिंह- छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे- राजस्थान
रघुबर दास- झारखंड
सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
वैजयंत पांडा- ओडिशा
सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
डी के अरुण- तेलंगाना
एम चौबा एओ- नगालैंड
अब्दुल्ला बुड्डी- केरल
लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री
अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
तरुण चुग- पंजाब
विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
सुनील बंसल- राजस्थान
संजय बंदी- तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय सचिव
विजया राहटकर- महाराष्ट्र
सत्या कुमार- आंध्र प्रदेश
अरविंद मेनन- दिल्ली
पंकजा मुंडे- महाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैना- पंजाब
डॉ. अल्का गुर्जर- राजस्थान
अनुपम हाजरा- पश्चिम बंगाल
ओमप्रकाश धुर्वे- मध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हा- बिहार
आशा लाकड़ा- झारखंड
कामख्या प्रसाद तासा- असम
अनिल एंटनी- केरल