Delhi Liquor Policy का Congress ने किया था विरोध, अब कर रही सपोर्ट, BJP ने कहा- गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग

New Delhi: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने केजरीवाल के खुलेआम समर्थन किया। इस पर BJP ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने दिल्ली शराब नीति का विरोध किया था।
Sambit Patra
Sambit Patra Raftaar.in

नई दिल्ली, हि.स.। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर BJP लगातार विपक्षी दलों पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए BJP ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सभी के सामने है। केजरीवाल की कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जांच एजेंसियों से उम्मीद करती है कि उसके खिलाफ कोई जांच न हो। यह बात समझ से परे है और कानून की सीमाओं से बाहर है। कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं है। भ्रष्टाचार जो भी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे- संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह का विरोधाभास इन राजनीतिक दलों में पनप रहा है, उसे जनता देख रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को जमकर कोसा था। हर नेता और प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया था। कांग्रेस ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लिए हैं। आज वो आईएनडीआई गठबंधन किस प्रकार गिरगिट की तरह बदल रहा है, यह सब देख रहे हैं।

6 दिन की ED रिमांड पर केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाला के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में 22 मार्च को पेश किया गया। जहां ED ने उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की रिमांड पर भेज दिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत को ED का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी एसवी राजू नेबताया कि शराब नीति इस तरह से बनाई गई थी। जिससे रिश्वत को बढ़ावा मिला। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने एहसान के बदले साउथ ग्रुप से 200 करोड़ की रिश्वत की मांग की। रिश्वत के बदले साउथ ग्रुप ने दिल्ली में शराब कारोबार का नियंत्रण हासिल कर लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in