back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget Session: सर्वदलीय बैठक में बजट सत्र के पहले हुआ बड़ा फैसला, निलंबित सांसदों की होगी सदनों में वापसी

Parliament Budget Session: आज मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टियों के फ्लोर नेताओं ने भागीदारी की।

नई दिल्ली, (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में पार्टियों के फ्लोर नेताओं ने भागीदारी की। इसमें सरकार ने आगामी सत्र के एजेंडे से नेताओं को अवगत कराया और सदन के सुचारू संचालन में उनका सहयोग मांगा।

शीतकालीन सत्र में निलंबित सभी सदस्यों का निलंबन होगा वापस

केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले शीतकालीन सत्र में निलंबित सभी सदस्यों का निलंबन वापस लिया जाएगा। इस संबंध में सरकार की मंशा से लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को अवगत करा दिया गया है। वे आगे इस पर कोई फैसला लेंगे।

ज्यादातर सांसदों का निलंबन पिछले सत्र तक ही था

उन्होंने कहा कि ज्यादातर सांसदों का निलंबन पिछले सत्र तक ही था और उन्होंने राज्यसभा सभापति एवं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि जिन सांसदों का विषय विशेषाधिकार समिति को भेजा गया था, वे उनसे चर्चा कर निलंबन वापस ले लें। दोनों ओर से इस पर सहमति भी प्राप्त हुई है।

सदन की मर्यादा का पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबन हुआ था

जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष सभी दलों ने सदन की मर्यादा को लेकर कुछ निर्णय लिये थे। उनका पालन नहीं किए जाने के कारण निलंबन हुआ था। अब सभी से उन्होंने अनुरोध किया गया है कि इसे दोबारा न दोहराया जाए और सभी सदस्य संसदीय मर्यादाओं का पालन करें और सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें।

विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन को ब्रेन डेड- जोशी

इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री ने विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन को ब्रेन डेड बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव ही है आपस में लड़ना। हमने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन अस्वाभाविक है। अस्वाभाविक चीजों की जल्द ही मृत्यु हो जाती है। ऐसे में इंडी एलायंस अब ब्रेन डेड है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...