Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष

Delhi Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले काग्रेंस पार्टी ने दिल्ली में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
Arvinder Singh Lovely
Arvinder Singh Lovely

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले काग्रेंस पार्टी ने दिल्ली में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि अभी तक अनिल चौधरी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर थे। अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली में पार्टी की कमान संभालने का अवसर दिया गया है।

कांग्रेस
कांग्रेस

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?

दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को हुआ था। लवली 1998 में पहली बार दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। लवली 2003, 2008 और 2013 में भी विधायक रहे हैं। दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में लवली मंत्री भी रह चुके हैं। वे 2013 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे। लवली ने अपनी राजनीति की शुरुआत यूथ कांग्रेस से 1990 के दशक में की थी वे 1992 से 1996 तक NSUI के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे थे। लवली शिक्षा मंत्री, शहरी विकास और राजस्व मंत्री और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर भी रह चुके है।

Related Stories

No stories found.