G20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत के लिए भारत पूरी तरह तैयार, नई नवेली दुल्हन की तरह सजी दिल्ली

G20 Summit India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। भारत ने शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत-सत्कार के लिए जोरदार तैयारी की है।
G20 Summit Bhart
G20 Summit Bhart

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जी20 समिट की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। भारत ने शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया के नामचीन संस्थानों के प्रमुखों के स्वागत-सत्कार के लिए जोरदार तैयारी की है। भारत की अध्यक्षता में यह सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होना है। स्वागत के लिए बेकरार आयोजन स्थल भारत मंडपम् (प्रगति मैदान) सबको आकर्षित कर रहा है। इन नेताओं के स्वागत के लिए पूरी दिल्ली को सजा दिया गया है। दिल्ली में सुरक्षा से लेकर यातायात और इनके ठहने के लिए खासा इन्तजाम किया गया है। 

देर रात तक दिल्ली पहुंचेगें अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष

अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारियों के आज सुबह 10:30 बजे से देररात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नाइजीरिया, मॉरीशस और मैक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष समेत यूरोपियन यूनियन काउंसिल व यूरोपियन कमीशन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने जताया PM मोदी का आभार

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसलिए आभार जताया है कि उन्हें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया। इस सम्मेलन को लेकर सारे देश में आम लोगों से लेकर खास लोगों के बीच भी उत्सुकता है।

G-20 यें देश हैं शामिल

जी-20 में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, भारत, फ्रांस, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, चीन, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके और यूएस के साथ यूरोपीय यूनियन (जिसमें 27 सदस्य) शामिल है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.