back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बी प्राक के सहयोग से अक्षरा सिंह का हिंदी गाना 20 अप्रैल को होगा रिलीज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह नित नए कीर्तिमान स्थापित कर भोजपुरी और बिहार का मान बढ़ा रही हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह नित नए कीर्तिमान स्थापित कर भोजपुरी और बिहार का मान बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में अक्षरा सिंह और बी प्राक के सहयोग से एक नया हिंदी पंजाबी मिक्स गाना रिलीज होने वाला है। गाना है आंखें मिच के, जिसमें बी प्राक संगीत दिया। गीतकार जानी हैं और अखिल सचदेवा के साथ अक्षरा ने इस गाने को गाया है। अक्षरा सिंह का यह गाना 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इसको लेकर चर्चाओं का दौर अभी से गर्म है।

वैसे 20 अप्रैल को रिलीज हो रहे इस गाने को लेकर अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है। अक्षरा ने इस गाने का एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “आंखें मिच के” विल हिट यू राइट इन द फील्स। दरअसल, अक्षरा का यह पहला पंजाबी हिंदी गाना है, जिसको लेकर वह खुद भी एक्साइटेड हैं। यह अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट से भी पता चलता है। अक्षरा के साथ-साथ इस गाने का इंतजार उनके फैंस का भी है। समीक्षक कहते हैं कि इस गाने के बाद अक्षरा का कद बॉलीवुड में भी और बढ़ेगा।

फिलहाल, अक्षरा इस गाने मैं बी प्राक के साथ सहयोग को बेहद खास और अहम मानती हैं। अक्षरा की मानें तो यह गाना हिंदी पंजाबी के साथ-साथ भोजपुरी लोगों को भी बेहद पसंद आने वाला है। बकौल अक्षरा, बी प्राक बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है, जिसके साथ काम करने का अनुभव भी बेहतरीन रहा। अक्षरा ने कहा कि मैं काम के प्रति हमेशा सजग और समर्पित रही हूं। बी प्राक और अखिल के साथ काम करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था। हम सब ने मिलकर एक बेहतरीन गाना बनाया है। उम्मीद करती हूं आपका प्यार और आशीर्वाद मेरे इस गाने को भी मिले और इस गाने को आप सब मिलकर बहुत बड़ा बनाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵