PM मोदी के जन्मदिन पर चलाया जाएगा आयुष्मान भव: अभियान, आखिर कैसे पहुंचेगा आम आदमी तक इसका फायदा?

आयुष्मान भव:एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान है , पहला आयुष्मान आपके द्वार 3.0 दूसरा आयुष्मान मेला और तीसरा आयुष्मान सभा इससे आर्थिक रूप से पिछड़े तबके तक स्वास्थ्य का लाभ होगा।
PM Modi
PM Modisocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है।  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भव : अभियान चलाने जा रहा है।  जिसकी शुरुआत सेवा पखवाड़े के तहत कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने जा रही है। यह अभियान कई मायनों में खास है।  क्योंकि इस अभियान का लक्ष्य देश के 140 करोड़ लोगों की आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लाभ पहुंचाना है। जिन्हें अभी तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिला है। यह अभियान उनके लिए है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार की ओर से आम लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।  इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य बीमा , आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है।

कितने लोगों को पहुंचेगा लाभ :

भारत सरकार ने साल 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी।  तब 50 करोड लोगों को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।  हालांकि इसमें 2014 की गणना के बाद के लोगों को शामिल नहीं किया जा सका।  ऐसे लोगों की संख्या करीब 10 करोड़ है। इसलिए अब सरकार ने इस योजना का लक्ष्य 60 करोड़ की लाभार्थी कर दिया है।

क्या है आयुष्मान भव: अभियान :

आयुष्मान भव: अभियान का मकसद सिर्फ आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोगों को पहुंचाना नहीं है बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना भी है।  इसके तीन आधार तय किए गए हैं।

आयुष्मान मेल : इसके जरिए देश भर के लाखों हेल्थ और वैलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा ।  इन मेलों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सेवा प्रदान की जाएगी।

आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया :  आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए जायेंगे।  इस अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

आयुष्मान सभाएं :  इसके अंतर्गत गावों और वार्डों में आयुष्मान सभाएं आयोजित की जाएंगी।  इन सभाओं में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता फैलाई जाएगी।

कब तक चलेगा अभियान :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहा आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत 13 सितंबर से हो जाएगी। लेकिन यह मुख्य तौर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।  अभी तक देश के 25 करोड लोगों को इस अभियान का लाभ दिया जा चुका है। अब सरकार की कोशिश है कि आगे भी इस अभियान से और लोगों को जोड़ा जाए। जिससे हर गरीब से गरीब व्यक्ति का इलाज निशुल्क किया जा सके।

समरी :

*पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान, आखिर कैसे पहुंचेगा आम आदमी को इससे फायदा , यहां जानिए 

*आयुष्मान भव : एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान है।  जिसे देशभर में लॉन्च किया जा रहा है। 

*इसका लक्ष्य आर्थिक रूप से पिछड़े तबके तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके तीन घातक हैं। पहला आयुष्मान  आपके द्वार 3.0, दूसरा  आयुष्मान मेला और तीसरा आयुष्मान सभा।

*देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है।  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भव : अभियान चलाने जा रहा है।  जिसकी शुरुआत सेवा पखवाड़े के तहत कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने जा रही है।

*यह अभियान कई मायनों में खास है।  क्योंकि इस अभियान का लक्ष्य देश के 140 करोड़ लोगों की आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लाभ पहुंचाना है।

*आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार की ओर से आम लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।  इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य बीमा , आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है।

*आयुष्मान भव अभियान का मकसद सिर्फ आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोगों को पहुंचाना नहीं है बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना भी है।

*आयुष्मान मेल : इसके जरिए देश भर के लाखों हेल्थ और वैलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा ।  इन मेलों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सेवा प्रदान की जाएगी।

*आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया :  आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए जायेंगे।  इस अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

*आयुष्मान सभाएं :  इसके अंतर्गत गावों और वार्डों में आयुष्मान सभाएं आयोजित की जाएंगी।  इन सभाओं में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता फैलाई जाएगी।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहा आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत 13 सितंबर से हो जाएगी। लेकिन यह मुख्य तौर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in