नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतगान शुरू हो चुका है। बता दें कि आज 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग है। अभी तक हुए चरणों में जहां कम मतदान दर्ज किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आज अधिक मात्रा में मतदान होगा। हैरानी की बात जहां दल अधिक मतदान करवाने पर बल दे रहे है, वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरान कर देने वाला पोस्ट लिखा।
क्या लिखा आतिशी ने?
आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि एलजी ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए है कि जहां इंडिया गठबंधन में वोटर भारी संख्या में हों, वहां वोटिंग धीमी कराई जाए, ताकि विपक्ष को फायदा मिल सके।
संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ से लगाई अरदास
कुछ दिन पहले जहां भाजपा नेता संबित पात्रा भगवान जगन्नाथ को लेकर टिप्पणी करने के बाद विवाद में आ गए थे, वो आज भगवान जगन्नाथ के चरणों में दिखे। पात्रा ने टिप्पणी की थी कि भगवान जगन्नाथ भी मोदी भक्त हैं, जिसके बाद विपक्ष ने उनपर हमला बोला। इसके बाद संबित पात्रा ने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। आज वही संबित पात्रा जगन्नाथ मंदिर में अरदास लगाते दिखे। बता दें कि संबित पात्रा की लोकसभा सीट पूरी में EVM खराब होने की शिकायत आई है।
पीएम मोदी ने लोगों से की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने मतदान के अधिकार का जरूर प्रयोग करें।
दिल्ली के दिग्गज भी पहुंचे मतदान करने
मतदान शुरू होने के साथ ही पूर्वी दिल्ली से सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मतदान किया, तो वहीं बांसुरी स्वाराज भी नई दिल्ली से मतदान किया।
हरियाणा ने चौटाला ने भी किया मतदान
जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री, दुष्यंत चौटाला ने भी मतदान किया। जिसके बाद उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





