back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: ईडी की रेड पर आतिशी बोलीं- दबाई जा रही हमारी आवाज; गवाहों को धमकाकर लिया जा रहा बयान

Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आज पूर्व निर्धारित प्रेस वार्ता में ईडी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आज पूर्व निर्धारित प्रेस वार्ता में ईडी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में ईडी सबूतों को नष्ट कर रही है।

वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश करे ED: अतिशी

अतिशी ने मांग की कि कथित शराब घोटाले से लेकर उन सभी मामलों की जिसकी ईडी डेढ़ सालों से जांच कर रही है, उसकी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश करे। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने कोर्ट में एप्लीकेशन भी दिया है।

किसी भी मामले में कुछ महत्वपूर्ण बात होती है

आतिशी ने कहा कि दो साल से जांच चल रही है, जगह-जगह रेड चल रही है, गिरफ्तारी हो रही है, लेकिन कुछ रिकवर नहीं हुआ है। किसी भी मामले में कुछ महत्वपूर्ण बात होती है। पहली मनी लांड्रिंग हुई है तो कहां है ?, दूसरा सबूत होना चाहिए, कहां है। तीसरा होता है गवाह।

आतिशी बोलीं कुछ गवाह सामने आए और उन्होंने बताया कि दवाब में गवाही दी

आतिशी बोलीं कुछ गवाह सामने आए और उन्होंने बताया कि दवाब में गवाही दी। एक गवाह ने बताया कि उसे धमकी दी गयी कि अगर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ गवाही नहीं दी तो तुम्हारी बेटी को उठा लेंगे। एक को तो उसकी पत्नी को गिरफ्तारी की धमकियां दी गई, अब ये कैसे तय होगा कि ईडी कोर्ट में जो गवाही करवा रही है वो सही है या गलत।

सुप्रीम कोर्ट का 2020 का एक आदेश है, जिसमें गवाहों को धमकाया नहीं जा सकता

आतिशी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट का 2020 का एक आदेश है, जिसमें गवाहों को धमकाया नहीं जा सकता ये ईडी पर भी लागू होता है। आदेश में सीसीटीवी को लेकर भी कहा गया है कि उसमें आवाज और वीडियो होना चाहिए ताकि पता चले कि गवाहों को धमकाया तो नहीं जा रहा है।

ईडी ऑडियो डीलिट कर किसको बचाना चाहती है

आतिशी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पास ये खबर है कि आबकारी मामले में पिछले डेढ़ साल में जो कुछ पुछताछ और बयान हुए हैं उनके ईडी ने ऑडियो डीलिट कर दिया था। यानी की वो फर्जी है। ईडी ऑडियो डीलिट कर किसको बचाना चाहती है? क्या छिपाना चाहती है। मेरा ईडी से सवाल है कि आपने पिछले डेढ़ साल में जितनी जांच किया है, उसमें से कितनी फुटेज की ऑडियो है। अगर ईडी देश के सामने नहीं वो ऑडियो फुटेज नहीं रख पाती है तो मामला फर्जी है। हमने सोमवार को कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर मांग की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली में अब नहीं चलेगी लाडली योजना, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया योजना’ होगी शुरू, जानें पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और अहम...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...