back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: ये कैसी चोट है जो लगती 13 मई को है और असर चार दिन बाद देखने को मिलता है – आतिशी

अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के गिरफ्तार होने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी में उन्होंने स्वाति मालीवाल, भाजपा और दिल्ली पुलिस पर जमकर सवाल दागे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वाति मालीवाल का केस तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि मामले में विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभव पहले फरार थे लेकिन शनिवार को पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार कर लिया। स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल है। वह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। मौजूदा समय में वह आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन मालीवाल और आम आदमी पार्टी के बीच अब आती हुई दरार को साफ देखा जा सकता है। स्वाति ने अपने ऊपर अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद विभव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ विभव ने भी स्वाति के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। लेकिन अभी तक स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। आज शनिवार को आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए।

क्या कहा विभव ने अपनी शिकायत में?

विभव ने अपनी शिकायत में स्वाति मालीवाल के खिलाफ सीएम आवास में जबरन घुसने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत में कहा गया है कि मालीवाल बिना अपॉइंटमेंट मिलने पहुंची थी। इसके अलावा उन्होंने हंगामा मचाया। शिकायत के अनुसार, जब विभव ने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो मालीवाल ने उन्हें अपशब्द कहे और मारपीट करने की कोशिश की। शिकायत में विभव ने कहा है कि मालीवाल उनपर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं और उनपर दवाब बना रही हैं।

आतिशी ने मालीवाल पर कसा तंज

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिशी ने कहा कि जब मालीवाल को 13 मई को चोट लगी थी तब वह बिलकुल ठीक तरह से चल पा रही थी। लेकिन चार दिन सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि उन्हें चलने के लिए सहारे या व्हीलचेयर की जरूरत है। आतिशी ने कहा कि ये कैसी चोट है जिसका असर चार दिन बाद देखने को मिलता है।

भाजपा का हाथ होने पर जताया शक

आतिशी ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर सरकारी एजंसियों द्वारा केस करती है, उनके नेताओं को फंसाती है फिर ब्लैकमेल करती है और फिर भाजपा में उन्हें शामिल कर लेती है। आतिशी ने कहा कि शायद स्वाति मालीवाल को भी अन्य केसों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और षड्यंत्र हो रहा है। आतिशी का कहना है कि दिल्ली पुलिस और एंटी करप्शन ब्यूरो जैसी एजंसियां वैसे भी भाजपा के हाथ में हैं।

दिल्ली पुलिस पर भी उठाए सवाल

आतिशी ने कहा कि विभव कुमार ने भी पुलिस में स्वाति के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से स्वाति मालीवाल के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जबकि पुलिस स्वाति मालीवाल के पास खुद जाती है और एफआईआर दर्ज करती है। इससे साफ है कि दिल्ली पुलिस केवल भाजपा का हथियार बनकर अरविंद केजरीवाल पर हमला कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories