back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2024: आयुष्मान भारत योजना में आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया शामिल

Budget 2024: वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र पर जोर देते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थकेयर कवर आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाने की घोषणा की।

नई दिल्ली, (हि.स.)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र पर जोर देते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थकेयर कवर सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाने की घोषणा की।

अंतरिम बजट विकास पर केंद्रित है

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अंतरिम बजट विकास पर केंद्रित है, जो सर्वांगीण, सर्वव्यापी और सर्व-समावेशी है। यह मुख्य रूप से चार प्रमुख जातियों को लक्षित करता है, जिसमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता को शामिल करते हुए भारत को 2047 तक विकसित बनाने का है।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए टीकाकरण

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार 9-14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करेगी। टीकाकरण के प्रबंधन और मिशन इंद्रधनुष के गहन प्रयासों के लिए नए डिजाइन किए गए यू-विन प्लेटफॉर्म को पूरे देश में तेजी से लागू किया जाएगा।

पोषण 2.0 में तेजी लाई जाएगी

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना विभिन्न विभागों के तहत मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की है। इस उद्देश्य के लिए मुद्दों की जांच करने और प्रासंगिक सिफारिशें करने के लिए एक समिति की स्थापना की जाएगी। मातृ एवं शिशु देखभाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बेहतर पोषण वितरण, प्रारंभिक बचपन देखभाल और विकास के लिए पोषण 2.0 में तेजी लाई जाएगी। कार्यान्वयन में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के तहत विभिन्न योजनाओं को एक व्यापक कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा।

सक्षम आंगनबाड़ी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का उन्नयन किया गया है

उन्होंने कहा कि सबका साथ के अनुसरण में सरकार ने 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकालने में सहायता की है। इसके साथ सक्षम आंगनबाड़ी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का उन्नयन किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली में अब नहीं चलेगी लाडली योजना, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया योजना’ होगी शुरू, जानें पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और अहम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...